जेईई मेन 2023 की अधिसूचना जारी, जनवरी में होगी परीक्षा, आवेदन आज से शुरू

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए जेईई मेन 2023 की परीक्षा अधिसूचना जारी हो गई है।

जेईई मेन 2023 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र जनवरी 2023 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा।

इस साल भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंपी गई है।

JEE Main 2023 :  महत्वपूर्ण तिथियां जानें कब-क्या होगा?

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत : 15 दिसंबर, 2022 से 12 जनवरी, 2023 को सुबह नौ बजे तक

क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 12 जनवरी, 2023 को रात 11:50 बजे तक

परीक्षा केंद्र शहरों की घोषणा : जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में

एनटीए की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्धता : जनवरी 2023 का तीसरा सप्ताह

 जेईई मेन परीक्षा के पहले सत्र की तिथियां : 24, 25, 27, 28, 29, 30 एवं 31 जनवरी, 2023